इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में सभी टीमों के बीच रोमांचक जंग चल रही है लेकिन इस बीच खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीजन में एक के बाद एक चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है जिसमें अब केकेआर के तेज गेंदबाज एनरिच नोट्जे का नाम भी शामिल हो गया है।
केकेआर ने चोटिल एनरिच नोट्जे की जगह दी इस अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई को दी जगह
दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज एनरिच नोट्जे इस सीजन के लिए कोलकाता नाइट राईडर्स का हिस्सा बने थे लेकिन वो बिना कोई मैच खेले चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

एनरिच नोट्जे के चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर निकलने के बाद कोलकाता नाइट राईडर्स फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के अनकेप्ड खिलाड़ी मैट केली के साथ अनुबंध कर लिया है।
मैट कैली को किया केकेआर ने अपनी टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया की बिग-बैश लीग में पर्थ स्कोचर्स के लिए खेलने वाले मैट केली ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। और इसी से प्रभावित होकर केकेआर के सहायक कोच साइमन कैटिच ने केकेआर के मुख्य कोच जैक कालिस से बात करने के बाद मैट कैली के साथ करार किया है।

मैट कैली की बात करें तो वो अभी तक 12 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.74 की इकोनॉमी के साथ 11 विकेट झटके हैं लेकिन सबसे खास बात उन्होंने अपनी गेंद से सटिक यॉर्कर लैंथ दिखायी है। जो डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट माने जाते हैं।
मैट कैली माने जाते हैं डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट
मैट कैली की गेंदबाजी से तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता मार्क वॉ भी काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कैरी को विश्व कप टीम में शामिल करने का सुझाव भी दिया है।

वॉ ने कैली को लेकर कहा कि
“मुझे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के एक गेंदबाज मैट कैली मिले। जिनके बारे में किसी ने भी बात नहीं की। एक चीज की हममें कमी है वो वास्तव में एक अच्छा डेथ बॉलर मिलना। वो एक ऐसा गेंदबाज है जो पारी के अंत में यॉर्कर गेंदबाजी कर सकता है और ये वास्तव में अच्छा है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- केकेआर ने चोटिल एनरिच नोट्जे के जगह इस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को दी टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.