Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: आईपीएल की आठो फ्रेंचाइजीयों को अपने इस एक खिलाड़ी को टीम से बाहर कर देना चाहिए!

आईपीएल का 12 वां संस्करण अपने उफान पर है. सभी टीम पूरी तरह से प्ले ऑफ में पहुँचने के लिए जी जान लगा रही है. इस आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीन मैच में तीनों मैच जीत चुकी है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स इस आईपीएल सीजन एक नए रूप में आई है. उन्होंने खेले अपने 4 मैच में 2 में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है.

वहीँ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम बैंगलोर इस आईपीएल सीजन बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है.उन्होंने अभी तक चार मैच खेले हैं. और उन्हें चारों में हार का सामना करना पड़ा है. आइए हम आपको इस आईपीएल सीजन आठों टीम के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताते हैं जिन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए.

1. शार्दुल ठाकुर ( चेन्नई सुपर किंग्स)

चेन्नई सुपर किंग्स का ये गेंदबाज इस सीजन लगतार खराब प्रदर्शन करते आ रहा है. 2018 के आईपीएल सीजन से ही इस गेंदबाज का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है. आखिरी के ओवरों में ये खिलाड़ी लगभग 13 के इकोनोमी से रन देता है. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अभी भी इस खिलाड़ी पर विश्वास दिखाते आए हैं. ठाकुर को टीम से ड्राप कर मोहित शर्मा को टीम में लाना चाहिए.

2. शिमरोन हेटमायर (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ये खिलाड़ी चारो मैच में बहुत ही खराब फॉर्म में है. इस खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम पर भी काफी असर पड़ रहा है. आईपीएल का अपना पहला सीजन खेल रहा ये खिलाड़ी अब तक एक भी मैच में 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छु पाया है. विराट कोहली को चाहिए इस खिलाड़ी को ड्राप कर कुल्टरनाइल को टीम में लाना चाहिए ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर सकता है.

3. कीरोन पोलार्ड ( मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी का फॉर्म इस सीजन बेहद ही खराब रहा है.बल्ले से इस खिलाड़ी का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा. जिसके लिए ये खिलाड़ी जाना जाता हैं. टीम में एक ऑलराउंडर के हैसियत से खेलने वाला ये खिलाड़ी इस समय गेंद और बल्ले दोनों से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है. इस खिलाड़ी का पिछला सीजन भी कुछ खास नहीं रहा था. इस खिलाड़ी की जगह बेन कटिंग को मौका देना चाहिए.

4. हार्डस विलजोन ( किंग्स इलेवन पंजाब)

पंजाब का ये गेंदबाज टीम में एक ऑलराउंडर की हैसियत से खेल रहा है. गेंद के साथ इस खिलाड़ी का बल्ला कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया है. बल्ले से भी इस खिलाड़ी ने कोई ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है. जिस वजह से इस खिलाड़ी को टीम में चुना जाए. इनकी जगह अश्विन एंड्रू टाई को मौका दे सकते हैं.

5. क्रिस लिन (कोलकाता नाईट राइडर्स)

ऑस्ट्रेलिया का ये शानदार सलामी बल्लेबाज इस सीजन कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है. इससे पहले इस खिलाड़ी को खराब प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम से भी निकाला जा चूका है. बिग बैश लीग में भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. इस सीजन आईपीएल में भी लिन का बल्ला कुछ नहीं बोल पाया है.

6. युसूफ पठान (सनराइजर्स हैदराबाद)

हैदराबाद की ओर से खेलने वाले पठान का फॉर्म भी कोई खास नहीं रहा है. पिछले सीजन भी एक दो पारी को छोड़कर इस खिलाड़ी का बल्ला कोई कमाल नहीं कर पाया था. अब ये खिलाड़ी पहले जैसे चौके-छक्के नहीं लगा पा रहा है. इस खिलाड़ी की जगह हैदराबाद दीपक हुड्डा को मौका दे सकती है.

7. हनुमा विहारी ( दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी को पिछले दो मैच से मौका दिया जा रहा है. लेकिन इस खिलाड़ी का बल्ला एकदम खामोस रहा है. पिछले मैच में ये खिलाड़ी अपने बल्ले के दमपर मैच दिल्ली के पक्ष में कर सकता था. लेकिन इस खिलाड़ी का बल्ला एकदम नहीं चला. इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट भी कोई खास नहीं रहा है. गेंद से भी ये खिलाड़ी कोई कमाल नहीं दिखा पा रहा है.

8. जयदेव उनादकट ( राजस्थान रॉयल्स )

राजस्थान रॉयल्स का ये तेज गेंदबाज पिछले सीजन से लगतार खराब प्रदर्शन करते आ रहा है. इस खिलाड़ी को कोई भी बल्लेबाज जमकर पिटाई कर देता है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में इस खिलाड़ी के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी तीन गेंद पर तीन छक्के लगा दिए. इस खिलाड़ी को ड्राप नहीं राजस्थान रॉयल्स को रिलीज ही कर दिया जाना चाहिए.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: आईपीएल की आठो फ्रेंचाइजीयों को अपने इस एक खिलाड़ी को टीम से बाहर कर देना चाहिए! appeared first on Sportzwiki.