Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL: आज विराट ब्रिगेड का होगा पंजाब से मुकाबला

खेल डेस्क।आईपीएल के 12वेंसीजन का 42वां मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरू के लिए करो या मरो मुकाबले से कम नहीं होगा, क्योंकि मैच की हार उसे इस सीजन से बाहर कर देगी। विराट ने पिछले मुकाबले में चेन्नई जैसी शानदार टीम को 1 रन से हराकर प्लेऑफ में जाने की उम्मीद को बचा लिया था।

बर्थडे स्पेशल: क्रिकेट का भगवान आज मना रहा है अपना 46वां जन्मदिन

हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी चेन्नई

यह सीजन इन दोनों टीमों के लिए अभी तक अच्छा नहीं गया है और दोनों टीमें प्लेऑफ में जाने के लिए हर मैच को जीतना चाहेगी। बेंगलुरु आईपीएल के 12वें सीज में 10 मैचों में सात हार और तीन जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं और अब एक मैच हारते ही प्लेऑफ में जाने का रास्ता भी बंद हो जाएगा। पंजाब 5 हार और 5 जीत के साथ अंत तालिका में चौथे स्थान पर है, लेकिन प्लेऑफ में जाने का रास्ता उनके लिए अभी आसान नहीं है।

टीमें:

बेंगलुरु: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डि ग्रैंडहोम, पवन नेगी और टिम साउदी।

आज ही के दिन गेल की सुनामी में बने थे ये आईपीएल के तीन बड़े रिकॉर्ड

पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाय, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी और सरफराज खान।



Herald