खेल डेस्क।भारत में आईपीएल की जबरदस्त सफलता के बाद अब महिला आईपीएल का भी आगाज हो गया है। बीसीसीआई ने महिला आईपीएल के पहले सीजन के लिए तीन टीमों का ऐलान भी कर दिया है। भारतीय टीम की तीन खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज को तीन टीमों सुपरनोवा, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी की कप्तानी दी गई है। 6 मई से 11 मई तक खेले जाने वाले चार मैचों को आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, लेकिन यह देखना होगा की महिला आईपीएल का क्रेज लोगों में कितना रहता है।
तीनों टीमें इस प्रकार हैं
सुपरनोवा: हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
अनुजा पाटिला, अरुंधति रेड्डी,मानसी जोशी, नताली स्कीवर (इंग्लैंड), पूनम यादव, प्रिया पुनिया, राधा यादव, सी. अट्टापट्टू (श्रीलंका), जेमिमा रोड्रिग्ज, ली तहूहू (न्यूजीलैंड), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) और तानिया भाटिया।
ट्रेलब्लेजर्स: स्मृति मंधाना (कप्तान)
सोफी एक्सेलस्टोन (इंग्लैंड), स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज),जासिया अख्तर, झूलन गोस्वामी, आर. कल्पना, भारती फूलमाली, डी. हेमलता, दीप्ति शर्मा, हरलिन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. सेलमन (वेस्टइंडीज) और सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
वेलोसिटी: मिताली राज (कप्तान)
जहांनारा आलम (बांग्लादेश), कोमल, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, सुषमा वर्मा, सुश्री दिव्यदर्शिनी, एमेली केर (न्यूजीलैंड), डेनिएल याट (इंग्लैंड), देविका वैद्य, एकता बिष्ट, हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) और वेदा कृष्णमूर्ति ।
IPL 12: ...तो इस कारण चेन्नई में न खेला जाकर इस जगह खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
अगर यह सीजन अच्छा जाता है तो अगले सीजन के में टीमों की संख्या भी बढ़ सकती है। पुरूष आईपीएल तो भारत में जबरदस्त धूम मचा रहा है और महिला आईपीएल आने से भी लोगों का जोश उताना ही रहता है,यह देखने वाली बात होगी।
Herald