खेल डेस्क।चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में 46 रनों से मात देकर मुंबई इंडियंस चेन्नई के विजय रथ को रोकने में कामयाबी पाई है। चेन्नई की 7 जीत के बाद उसे कल के मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के बाद मुंबई ने आईपीएल-2019 के प्लेऑफ में जाने के लिए अपने कदम मजबूत कर लिए है। चेन्नई 16 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर है तो मुंबई 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम है।
कल के मैच में रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई तो इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के लिए भी चुना गया। रोहित ने 48 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की सहायता से 67 रनों की शानदार पारी खेलकर इस सीजन का पहला अर्धशतक भी बनाया है। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कमी खली और टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
इंग्लिश काउंटी में खेलने वाला पहला क्रिकेटर बना ये भारतीय खिलाड़ी
रोहित शर्मा आईपीएल में 17वीं बार मैन ऑफ द मैच लेने के साथ यूसुफ पठान और महेंद्र सिंह धोनी को पाछे छोड़ दिया है। धोनी और पठान अब तक संयुक्त रूप से 16-16 बार मैन ऑफ द मैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा था। आईपीएल में सर्वाधिक 'मैन ऑफ द मैच' लेने का रिकॉर्ड तो क्रिस गेल के नाम है तो दूसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स है।
आईपीएल में सर्वाधिक 'मैन ऑफ द मैच' लेने वाले खिलाड़ी
क्रिस गेल - 21
एबी डिविलियर्स - 20
रोहित शर्मा - 17
यूसुफ पठान, महेंद्र सिंह धोनी - 16
Herald