खेल डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग में कल खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 45 रनों से हराकर प्लेऑफ में जाने की उम्मीद को कायम रखा है। हर बार की तहर इस मैच में भी हैदराबाद की जीत सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। वार्नर ने 56 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली और सीजन का 8वां अर्धशतक भी बनाया है। वार्नर की इस पारी के कारण उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के लिए भी चुना गया।
पूरे सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ऋद्धिमान साहा और मनीष पांडे के साथ अच्छी साझेदारी करके टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया है। पंजाब के गेंदबाज हैदराबाद के आगे बेबस नजर आएं और विकेट की तलाश में रन ही लुटाते रह गए। हैदराबाद की गेंदबाजी ने पंजाब के लिए ज्यादा परेशानी खड़ी कर दी और राशिद खान और खलील अहमद तीन तीन विकेट लेकर पंजाब को 167 रनों पर ही रोक दिया।
रसेल के कारण क्रिस गेल के 7 साल पुराने रिकॉर्ड पर मंडराया खतरापंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 56 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 79 रनों की तूफानी पारी खेली,लेकिन दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिलने के कारण उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमों को बाकि के दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी और दूसरी टीमों का परिणाम भी बहुत ज्यादा निर्णायक होगा।
Herald