Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KIXPvsSRH : पंजाब ने सनराइजर्स को 6 विकेट से हराया, वार्नर की गलती बनी हार का कारण

आईपीएल 2019 का 22वां लीग मुकाबला आज सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया हैं और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. यह पंजाब टीम की टूर्नामेंट में चौथी जीत है.

सनराइजर्स ने खड़ा किया था 150 रन का सम्मानजनक स्कोर 

इस मैच का टॉस किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स टीम की शुरूआत खराब रही और टीम का पहला विकेट जॉनी बैरेस्टों (1 रन) के रूप में टीम के मात्र 7 रन के स्कोर पर गिर गया.

इसके बाद डेविड वार्नर और विजय शंकर ने 49 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम के 56 रन के स्कोर पर विजय शंकर भी (26 रन) बनाकर आउट हो गये.

हालाँकि, डेविड वार्नर एक छोर से टीम के लिए रन बनाते गये और सनराइजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाने में कामयाब रह पाई.

टीम के लिए डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 62 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली. वहीं टीम के लिए 27 गेंदों पर 26 रन की पारी विजय शंकर ने भी खेली.

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया. वहीं अंकित राजपूत ने अपने 4 ओवर में मात्र 21 रन खर्च किये.

किंग्स इलेवन पंजाब ने किया लक्ष्य हासिल 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब टीम की भी शुरूआत खराब रही और टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल (16 रन) टीम के मात्र 18 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे.

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और केएल राहुल 114 रन की शानदार साझेदारी की और पंजाब की जीत पक्की कर दी थी. इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब की टीम ने यह लक्ष्य 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 53 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली. वहीं टीम के लिए मयंक अग्रवाल ने भी 43 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली.

डेविड वार्नर ने इस मैच में 62 गेंदों पर 70 रन की एक बहुत धीमी पारी खेली. डेविड वार्नर की यही गलती टीम को भारी पड़ी है.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post KIXPvsSRH : पंजाब ने सनराइजर्स को 6 विकेट से हराया, वार्नर की गलती बनी हार का कारण appeared first on Sportzwiki.