Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KIXPvsSRH : STATS : मैच में बने 9 रिकॉर्ड, केएल राहुल ने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी से बनाये विश्व रिकॉर्ड

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल 2019 के 22वें लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 विकेट के अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

आइये डालते हैं मैच में बने आंकड़ो पर एक नजर : 

1. किंग्स इलेवन पंजाब की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह चौथी जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 12 मुकाबले खेले गये थे. जिसमे से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 मुकाबले जीते हुए थे और 3 मुकाबले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए थे.

2. मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब की यह सनराइजर्स के खिलाफ दूसरी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए थे. जिसमे से 4 मुकाबले सनराइजर्स की टीम ने जीते हुए थे. वहीं एक मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीता हुआ था.

3. जॉनी बैरेस्टों आज मुजीब उर रहमान की गेंद पर आउट हुए, इस आईपीएल में 6 बार स्पिनर की गेंद पर ही आउट हुए हैं.

4. डेविड वार्नर ने आज 62 गेंदों पर 70 रन का एक शानदार अर्धशतक लगाया. यह उनके क्रिकेट करियर का 39वां अर्धशतक था.

5. डेविड वार्नर ने आज 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनके आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक था.

6. सनराइजर्स ने आज अपने शुरूआती 10 ओवर में 5 की रन-रेट से रन बनाये. वहीं सनराइजर्स की टीम ने अपने अंतिम 10 ओवर में 10 की रन-रेट से रन बनाये.

7. डेविड वार्नर ने आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार 7वां अर्धशतक लगाया. वह आरसीबी के खिलाफ भी लगातार 7 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं.

8. केएल राहुल ने आज अपने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया. यह उनके इस आईपीएल का तीसरा अर्धशतक भी था.

9. सनराइजर्स हैदरबाद ने आज पॉवर प्ले में मात्र 27 रन बनाये. यह उनकी टीम का इस पॉवर प्ले में सबसे कम रन का स्कोर है.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post KIXPvsSRH : STATS : मैच में बने 9 रिकॉर्ड, केएल राहुल ने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी से बनाये विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.