Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKRvsDC : ट्विटर पर छाये शुभमन गिल, लोगो ने कहा मिल गया विश्व कप के लिए नंबर-4

केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का 26वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच का टॉस दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाये हैं.

शुभमन गिल ट्विटर पर छाये

 

बता दें, कि केकेआर के लिए इस मैच में युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की हैं. उन्हें आज ओपनिंग की पोजीशन में मौका दिया गया. उन्होंने अपनी टीम के लिए 39 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेली. उन्ही की पारी के दम पर केकेआर की टीम 178 रन तक पहुंचने में कामयाब रही हैं.

केकेआर के लिए इस मैच में आंद्रे रसेल ने भी 21 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.

शुभमन गिल की शानदार पारी देख लोगो का कहना है, कि वह भारत की विश्व कप टीम के लिए नंबर-4 का सही विकल्प हैं. लोग उनकी पारी को देख काफी खुश हैं.

यहाँ देखें केकेआर की पारी के बाद ट्विटर प्रतिक्रिया 


 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post KKRvsDC : ट्विटर पर छाये शुभमन गिल, लोगो ने कहा मिल गया विश्व कप के लिए नंबर-4 appeared first on Sportzwiki.