Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKRvsDC : मैच में बन सकते हैं 8 रिकॉर्ड, धवन के पास गंभीर का सबसे शानदार रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

आईपीएल 2019 का 26वां मुकाबला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 12 अप्रैल शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. अपने इस ख़ास लेख में हम आपकों इस मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर एक नजर : 

IPL-12: Kolkata (preview) to go to Delhi to calculate accounting

1. दिल्ली और केकेआर के बीच आईपीएल में कुल 23 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 13 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 9 मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं एक मैच बेनतीजा भी रहा हैं. इस मैच में केकेआर के पास दिल्ली के खिलाफ अपनी 14वीं जीत का मौका होगा. वहीं दिल्ली के पास अपनी 10वीं जीत का मौका होगा.

2. दिल्ली और केकेआर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में में कुल 8 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 7 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 1 मैच दिल्ली की टीम ने जीता हुआ हैं. इस स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ केकेआर के पास अपनी 8वीं जीत का मौका होगा. वहीं दिल्ली के पास अपनी दूसरी जीत का मौका होगा.

3. इस मैच में अगर शिखर धवन 8 रन और बना लेंगे, तो वह गौतम गंभीर ने 4217 रन को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल इतिहास के 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे.

4. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा अगर इस मैच में 1 विकेट हासिल कर लेंगे, तो वह आईपीएल में अपने 150 विकेट हासिल कर लेंगे. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह, लसिथ मलिंगा के बाद दूसरे गेंदबाज बनेंगे.

5. अगर इस मैच में पियूष चावला 6 विकेट हासिल करते हैं, तो वह भी आईपीएल करियर में अपने 150 विकेट हासिल कर सकते हैं.

6. श्रेयस अय्यर मात्र 9 रन बनाते ही, इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर आ जायेंगे. इस मैच में 9 रन बनाते ही उनके पास क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का मौका है.

7. चौके लगाते ही दिनेश कार्तिक अपने आईपीएल करियर के 350 चौके पूरे कर लेंगे. वह आईपीएल 350 चौके पूरे करने वाले 9वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

8. सिर्फ 3 छक्के लगाते ही क्रिस लिन आईपीएल करियर में अपने 40 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले वह 43वें खिलाड़ी बन सकते हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post KKRvsDC : मैच में बन सकते हैं 8 रिकॉर्ड, धवन के पास गंभीर का सबसे शानदार रिकॉर्ड तोड़ने का मौका appeared first on Sportzwiki.