किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का 13वां लीग मुकाबला आज 1 अप्रैल सोमवार को खेला जाना है. आपकों बता दें, दोनों ही टीम अबतक इस आईपीएल में 3 मैच खेल चुकी है और दोनों ही टीमों ने 2-2 मैच जीते हुए हैं. वहीं 1-1 मैच में दोनों टीमों को हार मिली हैं. इस मैच में दोनों टीमों के पास अपनी तीसरी जीत का मौका होगा.
आंकड़ो के आधार पर पंजाब का पलड़ा भारी

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 22 मुकाबले खेले गए है. जिसमे से 13 मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 9 मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीते हुए हैं.
वहीं मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 5 मैच किंग्स इलेवन ने जीते हुए हैं. वहीं एक मैच दिल्ली की टीम ने जीता हुआ हैं.
पिच रिपोर्ट

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती हैं. इस पिच पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला नहीं रहता हैं. तेज गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा स्विंग नहीं मिलती है. हालाँकि, स्पिनरों को इस पिच से थोड़ा मदद मिलती है और उनका गेंद घूमता है. बल्लेबाजों को इस पिच पर रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.
दिल्ली की टीम ने जीता टॉस

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस दिल्ली की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Delhi Capitals (Playing XI): Prithvi Shaw, Shikhar Dhawan, Shreyas Iyer(c), Rishabh Pant(w), Colin Ingram, Hanuma Vihari, Harshal Patel, Chris Morris, Sandeep Lamichhane, Kagiso Rabada, Avesh Khan
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KXIPvsDC : TOSS REPORT : दिल्ली ने जीता टॉस, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.