Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIPvsRCB : टॉस रिपोर्ट : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, विराट ने इस स्टार खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी की टीम के बीच आईपीएल 2019 का 28वां लीग मुकाबला आज 13 अप्रैल शनिवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जहां अपने 7 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है. वहीं 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी की टीम को अपने खेले सभी 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों टीमों के बीच रहती है कांटे की टक्कर 

किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी के बीच आईपीएल में कुल 22 मुकाबले खेले गये हैं. जिसमे से 12 मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 10 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं.

दोनों टीमों के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में कुल 6 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 3 मैच पंजाब की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 3 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं.

पिच रिपोर्ट 

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती हैं. इस पिच पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला नहीं रहता है. तेज गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा स्विंग नहीं मिलती है. हालाँकि, स्पिनरों को इस पिच से थोड़ा मदद मिलती है और उनका गेंद घूमता है. बल्लेबाजों को इस पिच पर रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

बैंगलोर ने जीता टॉस 

आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

Kings XI Punjab (Playing XI): Lokesh Rahul, Chris Gayle, Mayank Agarwal, Sarfaraz Khan, Nicholas Pooran(w), Mandeep Singh, Sam Curran, Ravichandran Ashwin(c), Andrew Tye, Mohammed Shami, Murugan Ashwin

Royal Challengers Bangalore (Playing XI): Parthiv Patel(w), Virat Kohli(c), AB de Villiers, Marcus Stoinis, Moeen Ali, Akshdeep Nath, Pawan Negi, Umesh Yadav, Yuzvendra Chahal, Navdeep Saini, Mohammed Siraj

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post KXIPvsRCB : टॉस रिपोर्ट : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, विराट ने इस स्टार खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता appeared first on Sportzwiki.