Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MATCH PREVIEW: DCvsSRH: जाने कब, कहां कैसे देख सकते हैं मैच, क्या होगी दोनों की टीम और कौन होगा बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में  शानदार प्रदर्शन कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को करारी शिकस्त दी थी. अब इस टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है.  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये मुकाबला फिरोज शाह कोटला मैदान के मैदान पर होने वाला है.

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ हार चुकी है. इस टीम ने खेले अपने चार मुकाबलों में दो में जीत और दो में हार का सामना किया है.

कैसा होगा मौसम का हाल ?

फिरोजशाह कोटला में होने वाले इस मुकाबले में मौसम थोड़ा गर्म रहने वाला है. जैसे-जैसे मैच बढ़ेगा ओस भी बढ़ जाएगा. जिससे गेंदबाजी करने में परेशानी हो सकती है. इसकी वजह से जो कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकता है.

कैसी होगी पिच?

इस पिच पर जमकर रन बनते हैं. स्पिन के लिए भी ये पिच मदद कर सकती है. पिछले मैच में इस पिच पर 185 रन बने थे. बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर असली परीक्षा होगी. दोनों टीम ज्यादा से ज्यादा स्पिन गेंदबाज अपने टीम के साथ जोड़ सकती है.

कब, कहाँ और कैसे देखें आईपीएल का ये मैच?

IPL-12: Delhi's fort will hit Hyderabad (preview)

आईपीएल का ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे टॉस होगा और 8 बजे से मैच शुरू हो जाएगा. मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस शानदार मुकाबले की हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है. इंग्लिश के लिए आप स्टार स्पोर्ट्स वन देख सकते हैं.

अब तक किस टीम का पलड़ा रहा है भारी?

अब तक इस मैदान पर 4 मुकाबले इन दोनों टीम के बीच हुए हैं. जिसमे दिल्ली को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. वहीँ हैदराबाद ने 3 मैच में बाजी मारी है. अगर ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो इन दोनों टीम के बीच 12 मुकाबले हुए हैं. जिसमे 8 मुकाबले हैदराबाद ने तो वहीँ चार मुकाबला दिल्ली के पक्ष में आया है.

क्या हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन ?

हनुमा विहारी को इस मैच से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा,  हर्षल पटेल, क्रिस मोरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, शिखर धवन, अक्षर पटेल, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

हैदराबाद की टीम में एक बदलाव हो सकता है. संदीप शर्मा की जगह खलील अहमद को मौका मिल सकता है.

डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, खलील अहमद, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post MATCH PREVIEW: DCvsSRH: जाने कब, कहां कैसे देख सकते हैं मैच, क्या होगी दोनों की टीम और कौन होगा बाहर appeared first on Sportzwiki.