Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PHOTOS: दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में प्रीति जिंटा के साथ सिटी बजाते दिखे ‘धोनी’ तस्वीरें वायरल

आईपीएल सीजन की शुरुआत किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अच्छा रहा है, यही वजह है की कल रात मैदान पर प्रीति जिंटा काफी जोश में दिखी. असल मे कल के पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बिच मैच के दौरान रील लाइफ के ‘धोनी’ सुशांत सिंह राजपूत  मोहाली मैच देखने पहुंचे थे.

प्रीति जिंटा के साथ बैठे थे ‘धोनी’ 

 

पंजाब के घरेलु मैदान पर हो रहे पंजाब और दिल्ली के मैच में पंजाब को चीयर करने पहुंचे थे धोनी यानि सुशांत सिंह राजपूत. प्रीति जिंटा के साथ बैठ कर उन्होंने जैम कर पंजाब के टीम का उत्साह बढाया. पंजाब के खिलाड़ियों को चीयर करने के लिए जमकर सिटी भी बजाया.

‘के एल राहुल’ और ‘मिलर’ को लेकर जंग में दिखे प्रीति और धोनी 

 

अपने टीम के खिलाड़ियों को चीयर करने के लिए धोनी( सुशांत सिंह राजपूत ) ने के एल  राहुल के नाम का पिल्लो लिए दिखाए दिए. तो वही ‘मिलर’ के नाम का पिल्लो लिए प्रीटी जिंटा दिखीं. हालाँकि पंजाब के ओपनर खिलाड़ी के एल राहुल केवल 15 रन ही बना सके.

सिटी बजाते दिखे ‘धोनी’

 

सुशांत सिंह राजपूत मैच के दौरान खिलाडियों को चीयर करने के लिए सिटी बजाते हुए.

पंजाब ने जीता 4 में से 3 मैच 

 

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने को कहा, पंजाब की बल्लेबाजी शुरू में अच्छी नहीं रही, लेकिन पंजाब ने  दिल्ली के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया. जबाब में दिल्ली की टीम केवल 152 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गयी.

पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हीरो रहे पृथ्वी  शॉ बिना खता खोले ही पवेलियन लौट गये. केवल पृथ्वी ही नहीं दिल्ली के पांच बल्लेबाज कल बिना खाता खोले पवेलियन चलते बने. पंजाब  की और से सैम कर्रण शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.2 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये, जिसमे उन्होंने आईपीएल के एस सीजन का पहला हैट्रिक विकेट भी अपने नाम कियाऔर मैन ऑफ़ द मैच भी चुने गये.

पंजाब ने ये मुकाबला 14 रनों से अपने नाम किया,ये उनकी  4 मुकाबलों में तीसरी जीत है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post PHOTOS: दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में प्रीति जिंटा के साथ सिटी बजाते दिखे ‘धोनी’ तस्वीरें वायरल appeared first on Sportzwiki.