Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsKKR : MATCH PREVIEW : किस प्रकार होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, क्या कहता है दोनों टीमों का इतिहास?

5 अप्रैल शुक्रवार को आईपीएल 2019 का 17वां लीग मैच आरसीबी की टीम और केकेआर की टीम के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा. बता दें, कि आरसीबी की टीम को अबतक अपने खेले 4 मैचों में लगातार चार हार मिली हैं. वहीं केकेआर की टीम ने अपने खेले 3 मैचों में 2 जीत हासिल की है. वहीं एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाले इस मैच के चलते हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में मैच से जुड़ी सारी जानकारी देंगे.

कहां देखें मैच?

आईपीएल के इस 17वें मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.

किस समय शुरू होगा मैच?

बता दें, कि यह मैच रात 8 बजे शुरू हो जायेगा. वहीं इस मैच का टॉस 7.30 बजे से होगा.

कैसा रहेगा मौसम?

आरसीबी और केकेआर के बीच एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 24% की रहेगी. वहीं हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह है, कि बारिश आने की भी संभावना है.

पिच रिपोर्ट 

एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. हालाँकि, स्पिनरों के लिए भी यह पिच काफी अच्छी रहती है. तेज गेंदबाजो को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.

डेट और स्थान :

     डेट            स्थान
05/4/2019     एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम

आईपीएल में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :

    मैच        केकेआर जीता     आरसीबी जीता   बेनतीजा
     23           14            9       0

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :

      मैच      केकेआर  जीता         आरसीबी जीता     बेनतीजा
       10           6                 4          –

इस प्रकार है एम चिन्नास्वामी स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े :

                      मैच                       75
     पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती                       31
     पहले गेंदबाजी वाली टीम जीती                       40
       पहली पारी का औसत स्कोर                      169
       दूसरी पारी का औसत स्कोर                      149
            सबसे बड़ा स्कोर        263/5 (20 ओवर) आरसीबी बनाम पुणे वरियर्स
            सबसे छोटा स्कोर        82/10 (15.1ओवर) आरसीबी बनाम केकेआर
      सबसे बड़े रन के लक्ष्य का पीछा       207/5 (19.4 ओवर) चेन्नई बनाम आरसीबी
     सबसे कम रन के लक्ष्य का बचाव       106/2 (8 ओवर) आरसीबी बनाम चेन्नई

इस प्रकार हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन :

              खिलाड़ियों का नाम        भूमिका
सुनील नारायण  ऑलराउंडर
क्रिस लिन बल्लेबाज
रॉबिन उथप्पा बल्लेबाज
नितीश राणा बल्लेबाज
दिनेश कार्तिक विकेटकीपर बल्लेबाज
शुभमन गिल ऑलराउंडर
आंद्रे रसेल ऑलराउंडर
कुलदीप यादव गेंदबाज
पियूष चावला गेंदबाज
प्रसिद्द कृष्णा गेंदबाज
लौकी फर्ग्युसन गेंदबाज

इस प्रकार हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन :

              खिलाड़ियों का नाम        भूमिका
पार्थिव पटेल विकेटकीपर बल्लेबाज
विराट कोहली बल्लेबाज
एबी डीविलियर्स बल्लेबाज
मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाज
गुरकीरत सिंह मान ऑलराउंडर
कॉलिन डी ग्रैंडहोम ऑलराउंडर
मोईन अली ऑलराउंडर
वाशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर
मोहम्मद सिराज गेंदबाज
उमेश यादव गेंदबाज
युजवेंद्र चहल गेंदबाज

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post RCBvsKKR : MATCH PREVIEW : किस प्रकार होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, क्या कहता है दोनों टीमों का इतिहास? appeared first on Sportzwiki.