आईपीएल 2019 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की चुनौती होगी। अभी तक दोनों ही टीमों ने इस सीजन में चार- चार मैच खेली है। केकेआर ने जहाँ इनमें तीन मैचों में जीत हासिल की है वहीं राजस्थान को सिर्फ एक ही जीत मिली है। इस मैच को जीतकर राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में ऊपर उठाना चाहेगी।
किस समय शुरू होगा मैच?
राजस्थान रॉयल्स और कोलकता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। जब्क्की इस मैच के लिए 7:30 बजे टॉस होगा।
कैसा रहेगा मौसम?

भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है। जयपुर में होने वाला यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा लेकिन इसके बावजूद तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रात होने के बाद ही तापमान में गिरावट आईये लेकिन ह्यूमिडिटी कम होने की कोई उम्मीद नही है।
कहाँ देखें मैच?

आईपीएल के इस 20वें लीग मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। इसके साथ ही हॉटस्टार और जिओ टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
कैसी होगी पिच?

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में इस सीजन अभी तक दो मैच खेले गये हैं। पहले मैच में पंजाब ने 184 रन बनाये थे लेकिन राजस्थान की टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। दूसरे मैच में आरसीबी ने 158 रन बनाये थे और राजस्थान ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। इसे देखते हुए 170 से ऊपर का कोई भी स्कोर काफी अच्छा होगा।
तिथि और स्थान :
| डेट | स्थान |
| 07/4/2019 | सवाई मान सिंह स्टेडियम (जयपुर) |
आईपीएल में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :
| मैच | आरआर जीता | केकेआर जीता | बेनतीजा |
| 19 | 9 | 9 | 1 |
सवाई मान सिंह में आमना-सामना :
| मैच | आरआर जीता | केकेआर जीता | बेनतीजा |
| 5 | 3 | 2 | 0 |
इस प्रकार हैं सवाई मान सिंह स्टेडियम के आंकड़े :
| मैच | 42 |
| पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती | 15 |
| पहले गेंदबाजी वाली टीम जीती | 27 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 157 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 143 |
| सबसे बड़ा स्कोर | 197/5 (19.4 ओवर) आरआर बनाम डीसीजी |
| सबसे छोटा स्कोर | 92/10 (18.2ओवर) एमआई बनाम आरआर |
| सबसे बड़े रन के लक्ष्य का पीछा | 197/5 (19.4 ओवर) आरआर बनाम डीसीजी |
| सबसे कम रन के लक्ष्य का बचाव | 151/7 (20 ओवर) एसआरएच बनाम आरआर |
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

| खिलाड़ियों का नाम | भूमिका |
| जोस बटलर | विकेटकीपर बल्लेबाज |
| अजिंक्य रहाणे | बल्लेबाज |
| स्टीवन स्मिथ | बल्लेबाज |
| राहुल त्रिपाठी | बल्लेबाज |
| संजू सैमसन | बल्लेबाज |
| बेन स्टोक्स | ऑलराउंडर |
| कृष्णप्पा गौतम | ऑलराउंडर |
| श्रेयस गोपाल | ऑलराउंडर |
| जोफ्रा आर्चर | गेंदबाज |
| वरुण आरोन | गेंदबाज |
| धवल कुलकर्णी | गेंदबाज |
कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

| खिलाड़ियों का नाम | भूमिका |
| क्रिस लिन | बल्लेबाज |
| सुनील नरेन | ऑलराउंडर |
| रोबिन उथप्पा | बल्लेबाज |
| नितीश राणा | बल्लेबाज |
| दिनेश कार्तिक | विकेटकीपर बल्लेबाज |
| शुभमन गिल | बल्लेबाज |
| आंद्रे रसेल | ऑलराउंडर |
| कुलदीप यादव | गेंदबाज |
| पियूष चावला | गेंदबाज |
| संदीप वारियर | गेंदबाज |
| हैरी गुर्नी | गेंदबाज |
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post RRvsKKR, PREVIEW: राजस्थान रॉयल्स और केकेआर इन 11 खिलाड़ियों को देंगे टीम में जगह, जाने कौन है जीत का दावेदार appeared first on Sportzwiki.