Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RRvsKKR: अर्द्धशतक बनाने के बावजूद ट्रोलर के निशाने पर आए स्टीवन स्मिथ, देखें किसने क्या कहा

आईपीएल 2019 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम है। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में प्रशांत चोपड़ा और सुदेश मिथुन को जगह दी वहीं केकेआर की टीम में हैरी गर्नी को जगह मिली।

राजस्थान रॉयल्स की धीमी बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स को अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा गया। इसके बाद जोस बटलर और स्टीवन स्मिथ ने धीमी बल्लेबाजी की। राजस्थान ने पॉवर प्ले में सिर्फ 28 रन ही बनाये।

इसके बाद स्पिन गेंदबाजों के सामने स्मिथ और बटलर खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। बटलर ने 34 गेंद में 37 रन बनाये वहीं स्टीवन स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की। इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट पर 139 रन ही बना पाई।

स्टीवन स्मिथ हुए ट्रोल

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने मैच में भले ही अर्धशतक बनाया लेकिन उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। उसके अलावा बेन स्टोक्स भी लगातार रन बनाने के लिए जूझते दिखे।

आईये देखते हैं किसने क्या कहा

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post RRvsKKR: अर्द्धशतक बनाने के बावजूद ट्रोलर के निशाने पर आए स्टीवन स्मिथ, देखें किसने क्या कहा appeared first on Sportzwiki.