Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsMI: सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद उठा सवाल, क्या फिक्स था ये मैच, लोगों ने कही ये बात

आज आईपीएल 2019 का 19 वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. जहां टॉस जीतकर हैदराबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हैदराबाद के गेंदबाजों ने कप्तान भुवनेश्वर कुमार के इस फैसले को सही साबित किया और मुंबई इंडियंस के शुरुआती बल्लेबाजों को जल्दी ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने की, लेकिन शुरुआत के साथ मिडिल ऑर्डर भी बुरी तरह फ्लॉप रहा. मुंबई की तरफ से सिर्फ किरोन पोलार्ड ही 46 रन बना सके. उन्होंने इस दौरान 26 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से ये रन बनाएं. उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 20 का भी आंकड़ा पार नहीं कर सका.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत भी काफी खराब रही. हैदराबाद के दोनों ओपनर बल्लेबाज 33 रन पर ही चलते बने. हैदराबाद का मिडिल ऑर्डर भी बुरी तरह फ्लॉप रहा और पूरी टीम मात्र 96 रनों पर सिमट गयी. दीपक हुडा ने हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 20 रन बनाएं. मुंबई इंडियंस की तरफ से अल्जारी जोसेफ ने 6 विकेट झटके.

देखें किसने क्या कहा:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post SRHvsMI: सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद उठा सवाल, क्या फिक्स था ये मैच, लोगों ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.