Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsMI : जीत के बाद भी निराश हैं कप्तान रोहित शर्मा, कहा ये खिलाड़ी आगे नहीं होंगे टीम का हिस्सा

इस मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया. जिसके बाद मुंबई की टीम ने इस मैच में ख़राब शुरुआत की थी. अंत के समय में पोलार्ड के तेज बल्लेबाजी करने के कारण मुंबई ने 136 रन बना लिए. लक्ष्य का पीछा कर रही हैदराबाद की टीम ने भी ख़राब शुरुआत की और लगातार विकेट गंवा कर ये मैच 40 रन से हार गयी. मुंबई के लिए अल्जारी जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में मात्र 12 रन देकर 6 विकेट लिए है.

मुंबई के कप्तान ने की अपने गेंदबाजो की तारीफ

इस मैच में 136 रनों का स्कोर बचाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने गेंदबाजो की तारीफ करते हुए कहा कि “जाहिर सी बात है मैच जीतने के बाद खुश होते हो. मुझे लगा इस मैदान पर 136 एक अच्छा स्कोर नहीं है लेकिन हमने गेंदबाजी बहुत ही अच्छी की मुश्किल समय में भी हम घबराये नहीं. पहली पारी के बाद मैंने बोला था की हम इस मैच को आख़िरी गेंद तक ले जायेंगे.

अल्जारी ने इस मैच में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की खासकर जब आप अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहें हो. cpl में भी जोसेफ ने अच्छी गेंदबाजी की थी और अपनी वो लय उन्होंने यंहा भी जारी रखी” 

अपने बल्लेबाजी से निराश दिखें कप्तान रोहित शर्मा

रोहित ने इसके बाद कहा, कि वर्ल्ड कप के कारण कुछ खिलाड़ी बीच सत्र में टीम का साथ छोड़ देंगे, इसी कारण हम शुरू में ही हम ज्यादा मैच जीतने की कोशिश करेंगे.

अभी हमें अपने मध्यक्रम में काफ़ी सुधार की जरुरत हैं. पोलार्ड ने आज जिम्मेदारी ली वैसे ही आगे के मैच में और भी खिलाड़ी को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होंगी

ये पिच 170 रनों वाली पिच नहीं थी. इस पिच पर 140 रन भी बचाया जा सकता था. हमको अपने गेंदबाजो पर पूरा भरोसा था.

जोसेफ के साथ ही साथ अन्य गेंदबाजो ने भी मैच में अच्छी गेंदबाजी की हैं. पिछले 2 मैच में हमने दिखाया हैं, कि हमारी टीम कितनी अच्छी हैं. हम किसी भी समय अच्छा खेलकर मैच जीत सकते हैं.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post SRHvsMI : जीत के बाद भी निराश हैं कप्तान रोहित शर्मा, कहा ये खिलाड़ी आगे नहीं होंगे टीम का हिस्सा appeared first on Sportzwiki.