Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: 7.2 धोनी रिव्यू सिस्टम हुआ फेल, बल्लेबाज के आउट होने के बावजूद नहीं लिया रिव्यू

आईपीएल 2019 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की टीम में क्रिस गेल और एंड्रू टाई को जगह मिली वहीं सीएसके ने हरभजन सिंह, फाफ डूप्लेसिस और स्कॉट कुगलेइजन को जगह मिली।

चेन्नई की अच्छी बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और फाफ डूप्लेसी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। स्पिन गेंदबाजों के आने के बाद बल्लेबाजी मुश्किल हुए और बल्लेबाजी भी जूझते दिखे।

महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू ने अंत में तेजी से रन बनाये और टीम को 160 रनों तक पहुंचा दिया। धोनी ने 37 और अंबाती रायडू ने 21 रनों की पारी खेली और नाबाद रहे। फाफ ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाये।

महेंद्र सिंह धोनी से गलती

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डीआरएस के एक्सपर्ट माने जाते हैं। इसी वजह से इसे धोनी डेब्यू सिस्टम भी कहा जाता है लेकिन इस मैच में धोनी ने डीआरएस लेने में गलती कर दी।

सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर इमरान ताहिर ने सरफराज खान के खिलाफ एलबीडबल्यू की जोरदार अपील की। अंपायर ने आउट नहीं दिया और ताहिर ने धोनी से रिव्यू लेने की मांग की लेकिन वह धोनी ने इसमें रूचि नहीं ली।

विकेट पर लग रही थी

इमरान ताहिर की मांग के बाद भी धोनी ने रिव्यू नहीं लिया, लेकिन रीप्ले में साफ़ दिख रहा था कि बल्लेबाज आउट थे। इमरान ताहिर की गुगली सरफराज के बल्लेबाजी से काफी दूर थी और पहले पैड पर लगी थी।

महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पिछले से काफी बेहतरीन तरीके से जज करते हैं लेकिन इस मैच में उसे बड़ी गलती हो गयी। इसके बाद सरफराज ने शानदार बल्लेबाजी की।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: 7.2 धोनी रिव्यू सिस्टम हुआ फेल, बल्लेबाज के आउट होने के बावजूद नहीं लिया रिव्यू appeared first on Sportzwiki.