कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के लिए अभी तक ये सीजन बहुत ही अच्छा गया हैं. इस टीम ने अभी तक 5 मैच खेले हैं. जिनमे से इस टीम ने 4 मैच में जीत दर्ज की हैं. कोलकाता को मिली एकमात्र हार भी उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली थी. कोलकाता नाईट राइडर्स ने खेले आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया.
धूल से बचने के लिए कोलकाता के इन खिलाड़ियों ने किए ये उपाय

कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे मैच से पहले जयपुर में बहुत तेज तूफ़ान आया था. जिसके कारण मैदान पर हर जगह सिर्फ़ धूल ही धूल दिख रही थी. जिस समय ये तूफ़ान आया उस समय दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर रहें थे.
तूफ़ान से सभी खिलाड़ियों को बहुत परेशानी हुई. तूफ़ान के समय मैच प्रजेंटेटेर के अधिकारी भी मैदान पर मौजूद थे. जिसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने धूल से बचने के लिए अपने चेहरे मास्क लगा लिया था.
अभ्यास के दौरान कोलकाता के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को भी इस भयंकर तूफान से बचते हुए देखा गया. उन्होंने अपने मुंह पर तौली बांध रखी थी.
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी कर बनाये थे 139 रन

इस मैच में कोलकाता की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया था जिसको उसके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके सही भी साबित कर दिया. राजस्थान की टीम ने अपने कप्तान को पारी के दूसरे ओवर में गँवा दिया था.
अजिंक्या रहाणे ने इस मैच में मात्र 5 रन बनाये. राजस्थान के बल्लेबाजो ने इस पिच पर बहुत धीमी बल्लेबाजी की स्टीवन स्मिथ ने 59 गेंद खेल कर 73 रनों की पारी खेलीं.
अंत के ओवरों में खेलने आये बेन स्टोक्स ने 14 गेंद खेल कर मात्र 7 रन बनाये जिस कारण राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में मात्र 139 रन ही बनाये. कोलकाता की बल्लेबाजी देखकर ये स्कोर बहुत कम प्रतीत हो रहा हैं.
यंहा देखें वीडियो
— Dhoni Fan (@mscsk7) April 7, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post WATCH: RRvsKKR: मैच से पहले आया था भयंकर तूफान, इन खिलाड़ियों ने बचने के लिए खोजा था ये तरीका appeared first on Sportzwiki.