Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: मैच के दौरान रोहित शर्मा ने की ये अजीबो-गरीब हरकत, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हरकत

आज आईपीएल में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ. अजिंक्य रहाणे ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आज के मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई. चोट की वजह से ये खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं था.

पिछले मैच में टीम की कमान किरोन पोलार्ड कर रहे थे. रोहित शर्मा की जगह पिछले मैच में सिद्धेश लाड टीम का हिस्सा थे. उन्होंने अपना डेब्यू किया था.  इस मैच में रोहित शर्मा के आने के बाद इस खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया.

मुंबई इंडियंस ने मैच में की शानदार शुरुआत 

इस मैच में वापसी कर रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने अच्छी शुरुआत दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदार की. 11वें ओवर में रोहित शर्मा को जोफ्रा आर्चर ने जोस बटलर के हाथों कैच आउट करवा कर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दे दिया. रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी 32 गेंदों की पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया.

रोहित शर्मा ने मैच के दौरान की अजीबो-गरीब हरकत 

मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम 10 वां ओवर डाल रहे थे. इस दौरान ओवर की 5 वीं गेंद उन्होंने जैसे डाली रोहित शर्मा ने बल्ले से नहीं पैर से खेलने लगे. इसके बाद मुंबई इंडियंस का ये कप्तान खुद हंसने लगा. इन्हें देख विकेटकीपर संजू सैमसन भी हंसने लगे. सैमसन तो गेंद समझ भी नहीं पाए कि क्या हुआ और गिर पड़े. आप भी वीडियो देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

यहाँ देखें वीडियो 

राजस्थान आज के मैच में अपनी दूसरी जीत इस आईपीएल सीजन में तलाश कर रही है. वहीं मुंबई पिछले मैच में मिली शानदार जीत का सिलसिला इस मैच में कायम रखना चाहेगी. आज के मैच में भी मुंबई ने युवराज सिंह को मौका नहीं दिया है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post WATCH: मैच के दौरान रोहित शर्मा ने की ये अजीबो-गरीब हरकत, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हरकत appeared first on Sportzwiki.