आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स शानदार प्रदर्शन कर रही है। युवा कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुँच चुकी है। टीम के लिए कगिसो रबाडा के साथ ही घरेलू खिलाड़ियों में शिखर धवन, इशांत शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
हैदराबाद को दी करारी शिकस्त

दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को उसके घर में जाकर करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 155 रन ही बना पाई। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़ दिए।
इसके बाद दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए हैदराबाद की पारी सिर्फ 116 रनों पर रोक दी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कगिसो रबाडा ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं कीमो पॉल और क्रिस मोरिस ने 3-3 विकेट लिए।
डांस का वीडियो वायरल

इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पंजाबी गाने पर जमकर थिरकते हुए दिखे।
इसके साथ शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन भी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। दोनों खिलाड़ी इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इशांत ने किया प्रभावित

इशांत शर्मा का टी-20 क्रिकेट में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं रहा है। इसी वजह से पिछली दो नीलामी में उन्हें खरीददार भी नहीं मिला था। इस सीजन दिल्ली के बेहतरीन प्रदर्शन में इशांत शर्मा की गेंदबाजी का भी अहम योगदान है।
इस सीजन खेले गये 6 मैचों में इशांत ने करीब 7 की इकॉनमी से रन देकर 5 विकेट लिए हैं। पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया था।
देखिये डांस का वीडियो:
MOOD!
Dilliwalon, enjoying the win?
#ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals #SRHvDC pic.twitter.com/8GfWztcCOS
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 14, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: हैदराबाद पर मिली जीत के बाद जमकर नाचे शिखर धवन और इशांत शर्मा, वीडियो वायरल appeared first on Sportzwiki.

