Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली को किया ऐसे बोल्ड, टेक्निक पर ही उठ गए सवाल

राजस्थान के जयपुर में हो रहे आईपीएल के12वें  सीजन के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों ने आईपीएल के इस सीजन में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है. दोनों टीमें जयपुर में एक-दूसरे को पछाड़कर टूर्नामेंट में जीत का अपना खाता खोलने के इरादे से उतरी हैं.

फिर नहीं चला विराट कोहली का बल्ला 

इस बार आईपीएल में विराट का बल्ला और कप्तानी दोनों नहीं चल पाया है. आज हो रहे मुकाबले में विराट सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने आए थे. लेकिन शुरू से ही ये शानदार बल्लेबाज आज अच्छे से नहीं खेल पा रहा था. 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेंगलुरु को पहला झटका लगा और कप्तान कोहली चलते बने. विराट कोहली 25 गेंद पर 23 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर आउट हो गए.

वो जैसे बोल्ड हुए वैसे बहुत कम बार ही आउट होते हैं. स्पिन को ये खिलाड़ी बहुत आसानी से खेलता है. लेकिन जिस तरह वो आज आउट हुए वो देख ऐसा लगा उनकी टेक्निक लेग स्पिन के सामने बेहतर नहीं है.

यहाँ देखें विराट का विकेट

विराट कोहली के आउट होने के कुछ ही देर बाद श्रेयस गोपाल ने बेंगलुरु के धमाकेदार बल्लेबाज ए बी डिविलियर्स को भी  आउट कर दिया. विराट कोहली का यह बेंगलोर के कप्तान के तौर पर 100वां मैच है. अक्षदीप नाथ और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है. शिवम दूबे, प्रयास रे बर्मन और कोलिन डी ग्रांडहोम को टीम से बाहर जाना पड़ा है.

विराट कोहली से टीम को बहुत उम्मीद थी

विराट कोहली से टीम को बहुत उम्मीद थी लेकिन जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की वो समझ नहीं आ रहा है. वो अपने चार मैच किसी भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. अगर आज विराट की टीम ये मैच हार जाती है. तो इनकी लगातार चौथी हार होगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post WATCH: श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली को किया ऐसे बोल्ड, टेक्निक पर ही उठ गए सवाल appeared first on Sportzwiki.