आईपीएल के सबसे अनुभवी टीम चेन्नई सुपर किंग्स में अधिकतम खिलाड़ी की उम्र 32 के पार ही हैं. इसलिए इस टीम को डैड आर्मी भी कहा जाता हैं. इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं. चेन्नई की टीम इस समय पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर बैठी हैं. चेन्नई की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में 6 मैच खेल कर 5 में जीत दर्ज की हैं.
शानदार फॉर्म में हैं चेन्नई की टीम

पिछले आईपीएल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस आईपीएल में भी शानदार शुरुआत की और अपने पहले ही मैच में चेन्नई की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया.
चेन्नई की टीम ने इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स , राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और अपने पिछले मैच में ही कोलकाता नाईट राइडर्स को हराया है. चेन्नई सुपर किंग्स को मिली एकमात्र हार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं.
अब चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मैच जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना हैं. इस टीम की सबसे बड़ी खासियत ये रही हैं की हर मैच में एक नया मैच विनर सामने आता हैं.
हरभजन सिंह इस आईपीएल में हैं शानदार फॉर्म में

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह के लिए अभी तक ये आईपीएल बहुत ही खास रहा हैं. हरभजन सिंह ने इस आईपीएल में 4 मैच खेल कर 2 बार मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार जीता हैं.
हरभजन सिंह ने पहले मैच में बैंगलोर के खिलाफ 3 विकेट, किंग्स इलेवन पंजाब के 2 और कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ भी 2 विकेट हासिल किये हैं. हरभजन सिंह अपना ये फॉर्म इस आईपीएल में आगे भी बरक़रार रखना चाहेंगे.
इस टीम के साथ चलता है खिलाड़ियों का परिवार

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में अक्सर देखा जाता हैं की इस टीम के खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार भी पूरे आईपीएल में उनके साथ रहता हैं. कप्तान धोनी की पत्नी और बेटी, रैना की पत्नी और बेटी, हरभजन सिंह की पत्नी और बेटी और इसके साथ ही विदेशी खिलाड़ियों का भी परिवार भी टीम के साथ रहता हैं.
इसी समय हरभजन सिंह के बेटी हिनाया ने एक वीडियो में अपने पापा और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चीयर करती हुई दिखाई दे रही हैं.
यंहा देखे वीडियो
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post WATCH : हरभजन सिंह की बेटी ने पापा और चेन्नई सुपर किंग्स को किया चीयर, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.
