Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WC 2019: ऑस्ट्रेलिया ने की विश्व कप के लिए इन 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा, इन दिग्गजों को नहीं मिली जगह

इंटरनेट डेस्क। इस समय फटाफट क्रिकेट का रोमांच क्रिकेट के फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। फटाफट क्रिकेट के बाद क्रिकेट के फैंस पर विश्व कप का भूत सवार होने वाला है। आपको बता दें कि ​इस बार इंग्लैंड में मई जून में विश्व कप का महाकुंभ खेला जाएगा। इस महाकुंभ का पहला मुकाबला 30 मई को होगा। इस समय सभी टीमें विश्वकप के महाकुंभ के लिए अपने अपने खिलाड़ियों की घोषणा मे लगी हुई है।

इसी बीच 30 मई से शुरू होने वाले विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। विश्वकप में कंगारू टीम की कमान आक्रामक तूफानी बल्लेबाज आरोन फिंच संभालते हुए नजर आएंगे। इसी बीच कंगारू टीम के लिए खुशखबरी आ रही है। टीम में दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी हुई है। वहीं, पीटर हैंड्सकॉम्ब और जोश हेजलवुड को विश्वकप टीम में जगह नहीं ​दी गई है। आपको बता दें कि एक साल बाद मैदान पर लौटे वॉर्नर और स्मिथ इस समय भारत में खेली जा रही इंडियन प्रीमियम लीग प्रतियोगिता में खेल रहे है।

2019 के विश्वकप के लिए सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। साथ ही मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आज अपने 15 सदस्यों की घोषणा कर सकती है। टीम इंडिया में आज चार नंबर के लिए माथापच्ची हो सकती है। इस महाकुंभ का पहला मुकाबला 30 मई को मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम अपने इस महाकुंभ का पहला मैच में 1 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलगी।

ये हैं कंगारू टीम विश्वकप के लिए: एरोन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कोल्टर नाइल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाई रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा।



Herald