Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup शुरू होने से पहले इंग्लैंड के इस दिग्गज कप्तान ने दे डाली विराट को ये नसीहत

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 12वां सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए अभी तक खास नहीं रहा। आरसीबी की टीम इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेल चुकी हैं। लेकिन आरसीबी की टीम इस सीजन में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। आरसीबी को कल दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से हराया।

इस सीजन की लगातार छठीं हार का सामना करने के बाद कप्तान विराट कोहली को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को भी जमकर आलोचना हा रही है। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का आराम करने की सलाह दी है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने ट्वीट कर मैसेज दिया कि और कहा कि भारत को समझदारी दिखाते हुए इंग्लैंड में आयोजित होने वाले आईसीसी विश्वकप के लिए अब विराट कोहली को आराम देना चाहिए। ऐसा करने से विराट कोहली को कुछ रिलीफ मिल जाएगा। आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज है। विराट कोहली ने आईपीएल में 161 पारियों में 5151 रन बनाएं है। विराट कोहली ने आईपीएल में चार शतक भी जड़े है। लेकिन इस सीजन में विराट के सितारे नहीं चमक रहे है। टीम आरसीबी को अब अपने बचे हुए मैच सारे जीतने होंगे। अगर विराट एंड कंपनी अब कोई मैच हारता है तो वो इस सीजन से बाहर हो जाएगी। आपको बता दें कि इस साल इंग्लैंड में 30 मई से विश्व कप खेला जाना है।



Herald