Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा झटका, कंधा चोटिल होने के कारण आईपीएल-12 के प्ले ऑफ में नहीं खेले सकेगा ये दिग्गज ऑलराउंडर

खेल डेस्क। तीन बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविवार का दिन अच्छा नहीं रहा। चेन्नई को रविवार को आईपीएल-12 के अपने अन्तिम लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, वहीं हरफनमौना खिलाड़ी केदार जाधव का कंधा चोटिल हो गया।

आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, केवल 12 अंकों के साथ प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रही ये टीम

विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह बनाने वाले इस खिलाड़ी के अब आईपीएल-12 के प्ले ऑफ में खेलने की संभावना बहुत ही कम है। इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच एस फ्लेमिंग ने मैच के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी है।

IPL में ये उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने रियान पराग

फ्लेमिंग से केदार जाधव की चोट के बारे में कहा कि हम उनके लिए सकारात्मक सोच रहे है लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उन्हें फिर से आईपीएल के सत्र में देखेंगे। चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर केदार जाधव अभी असहज महसूस कर रहे है, लेकिन हमें सही स्थिति का सोमवार को ही पता चलेगा।

वैसे 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई भी महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी।

केदार जाधव पंजाब की पारी के दौरान 14वें ओवर में उस समय चोटिल जब ड्वेन ब्रावो के ओवर में उन्होंने रवीन्द्र जडेजा के थ्रो को सीमा रेखा के पास रोकने का प्रयास किया।इस मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त देकर आईपीएल-12 में अपने अभियान का समापन जीत के साथ किया।