Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

1st क्वॉलिफायर मैच से पहले रांची में धौनी ने दिया वोट

 रांची
  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धौनी वोट देने के लिए रांची पहुंचे। लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसमें झारखंड की रांची सीट भी शामिल है। धौनी अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी, बेटी जिवा और उनके खास दोस्त भी साथ नजर आए।

खास बात यह है कि धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 7 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला क्वॉलिफायर मैच खेलना है। वोट देने के लिए धौनी रांची आए और यहां से वापस चेन्नई लौटेंगे, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला क्वॉलिफायर मैच खेलना है। धौनी अपने परिवार के साथ रांची के जवाहर विद्या मंदिर पोलिंग बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे।