Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग का पांचवां सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा

नयी दिल्ली
विश्व कप क्रिकेट को ध्यान में रखकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का सातवां सत्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन बाद 20 जुलाई से शुरू होगा। आयोजकों ने मंगलवार को यहां विज्ञप्ति में बताया कि इस बार मैच आधा घंटा पहले शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। लीग के आयुक्त अनुपम गोस्वामी ने कहा, ‘‘प्रो कबड्डी लीग का सातवां सत्र जुलाई से अक्टूबर के बीच चलेगा। पीकेएल के इस सत्र में प्रत्येक शहर के चरण की शुरुआत शनिवार को होगी और हमेशा मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे।’’    विश्व कप 14 जुलाई को समाप्त होगा और सूत्रों के अनुसार लाजिस्टिक कारणों से पीकेएल के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। विश्व कप और पीकेएल दोनों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स करता है।