खेल डेस्क।विश्व कप के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को दुनिया के सबसे कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा है। 30 मई से शुरू होने विश्व कप से पहले सभी टीमें अभ्यास मैच खेल रही है और कल अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अभ्यास मैच खेला गया था। इस विश्व कप में अफगानिस्तान को सबसे कमजोर टीम बताया जा रहा था,लेकिन कल के मैच को देखने के बाद लगा की वह इस विश्व कप में बहुत बड़ा उल्टफेर करने वाली है।
विश्व कप शुरू होने से पहले चोटिल हुआ टीम इंडिया का ये खिलाड़ी
पहले अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को 47.5 ओवरों में 262 रनों पर ढेर कर दिया और 263 रनों के लक्ष्य को सात विकेट खोकर इस आसानी से हालिस कर लिया।
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का एक खिलाड़ी रहेगा अपनी पत्नी के साथ
विश्व कप से पहले विराट कोहली ने कहा था की इस टीम के गेंदबाज किसी भी मैच का रूख बदल सकते हैं। कल के मैच में उन्होंने कोहली की भविष्यवाणी को सही साबित भी कर दिया है। नबी ने अफगानिस्तान के लिए बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और बता दिया की इस बार वह किसी भी टीम को हरा सकते हैं।
ICC World Cup 2019: 'विराट सेना' के 3 ट्रंपकार्ड टीम इंडिया को दिलाएंगे तीसरा खिताब
Herald