इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप के पहले खेले जा रहे अभ्यास मैचों में भारत ने बांग्लादेश को 95 रन से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में भारत की और से लोकेश राहुल और महेंद्र सिंह धोनी ने शतक जमाए और यह साबित कर दिया की भारत विश्वकप के लिए पूरी तरह से तैयार है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे को लेकर बोली ऐसी बड़ी बात जो अन्य खिलाड़ियों को भी लग सकती है...
अभ्यास मैच में लोकेश राहुल ने (108) और महेंद्र सिंह धोनी ने (113) के शानदार शतक लगाए। भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 359 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर आलआउट हो गई।
इयान चैपल ने विश्वकप की शुरूआत से पहले ही भारतीय टीम के लिए बोल दी ऐसी बात जिसे सुन खिलाड़ियों का बढ़ सकता है...
इस मैच में राहुल ने 99 गेंदों में 12 चैकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाए तो वहीं पूर्व कप्तान और विकेटकीपर धोनी ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए छक्का मारकर शतक पूरा किया। धोनी ने 78 गेंदों में आठ चैके और सात छक्कों की मदद से 113 रन की जबरदस्त पारी खेली। कोहली ने भी 46 गेंदों में 47 रन बनाए।