खेल डेस्क। आईपीएल-12 के पहले क्वालिफायर में आज महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला रोहित शर्मा के नेेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीमों का लक्ष्य यह मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाने का होगा।
महिला मिनी आईपीएल: अन्तिम गेंद पर हारी सुपरनोवास, मंधाना ने खेली तूफानी पारी
वैसे इस मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी के पास अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवाने का मौका होगा। अगर इस मुकाबले में तीन शिकार कर लेते हैं तो वह आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर बन जाएंगे। धोनी अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से 186 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में वह 128 शिकार कर चुके हैं।
आईपीएल-12 में ये हैं ओरेंज और पर्पल कैप के प्रबल दावेदार
जिसमें उन्होंने 90 कैच और 38 स्टंपिंग की है। इस मामले में अब उनके पास कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक को पीछे छोडऩे का मौका होगा। दिनेश कार्तिक अभी तक आईपीएल के 180 मैचों में कुल 130 शिकार कर चुके हैं। वह 100 कैच और 30 स्टंपिंग कर चुके हैं।
अब धोनी आईपीएल-12 के प्ले ऑफ में तीन शिकार कर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा सकते हैं। धोनी के पास खिताबी जीत हासिल कर आईपीएल का सबसे सफल कप्तान बनने का मौका भी होगा।
आज फाइनल के लिए भिड़ेंगी मुंबई-चेन्नई, ये होंगे दोनों टीमों के अन्तिम 11 खिलाड़ी
अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स मुम्बई इंडियंस के समान तीन बार आईपीएल की चैम्पियन बन चुकी है। मुम्बई ने ये तीनों ही खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं। एमएस धोनी आईपीएल-12 में अभी तक 12 मैचों में 368 रन बना चुके हैं। इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।