Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के अगले सत्र में खेलने को लेेकर धोनी ने बोल दी ऐसी बात कि अब उनके प्रशंसकों...

खेल डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से आईपीएल के फाइनल में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। यह तीसरा मौका है जब धोनी की टीम को खिताबी मुकाबले में मुम्बई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

विराट कोहली को मिले ये दो अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार, इन भारतीय क्रिकेटरों का भी रहा जलवा

महेन्द्र सिंह धोनी अब 38 साल के होने वाले हैं। इसको देखते हुए अब ये कयास लगने लगे है कि क्या धोनी आईपीएल के अगले सत्र में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं।इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उम्मीद जताई है कि वह अगले साल होने आईपीएल के 13वें सत्र में भी खेलेंगे।

आंद्रे रसेल ने जीते आईपीएल-12 के ये पुरस्कार

आईपीएल-12 के खिताबी मुकाबले में केवल एक रन से अपनी टीम को मिली हार के बाद एमएस धोनी ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग का यह सत्र चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें पीछे मुड़ कर देखना होगा कि हम यहां तक कैसे पहुंचे।

महेन्द्र सिंह धोनी अब इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप में टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे। यह उनका अन्तिम विश्व कप होगा। संभावना यही जताई जा रही है कि धोनी इस विश्वकप के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।