Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेनिश फुटबॉलरों पर मैच फिक्सिंग के आरोप, हिरासत में लिए

मैड्रिड 
स्पेन के कई फुटबॉलरों को पहले और दूसरे डिवीजन के मैचों को फिक्स करने वाले एक गिरोह का हिस्सा होने के संदेह में मंगलवार को हिरासत में लिया गया। स्पेनिश मीडिया ने यह खबर दी है। पुलिस ने एएफपी से पुष्टि की अभियान अभी चल रहा है लेकिन उन्होंने इस पर विस्तार से बताने से इन्कार कर दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार जिनको हिरासत में लिया गया है उनमें रियल मैड्रिड का पूर्व खिलाड़ी भी हैं जिन पर संगठन का नेतृत्व करने का संदेह है। इनमें पहले डिवीजन में अन्य फुटबॉलर, पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों के अलावा पिछली ला लीगा में 19वें स्थान पर रहे हुसेका के अध्यक्ष भी शामिल हैं।