खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (128) ने पाकिस्तान के इमाम उल हक की विश्व रिकॉर्ड पारी पर पानी फेरते हुए तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
आईपीएल के अगले सत्र में खेलने को लेेकर धोनी ने बोल दी ऐसी बात कि अब उनके प्रशंसकों...
पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (151) की विश्व रिकॉर्ड पारी की सहायता से पहले बल्लेबाज करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 44.5 ओवर में चार विकेट खोकर 359 रन का लक्ष्य हासिल किया।
विराट कोहली को मिले ये दो अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार, इन भारतीय क्रिकेटरों का भी रहा जलवा
इमाम उल हक का यह छठा शतक है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम मैचों में छह शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज ने केवल 27वीं वनडे पारी में ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपनी रिकॉर्ड पारी में 131 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और एक छक्का लगाया। बेयरस्टो ने 93 गेंदों में 15 चौके और पांच छक्के की सहायता से 128 रन बनाए।