खेल डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज से महिलाओं के मिनी आईपीएल का रोमांच शुरू होगा। महिला क्रिकेट को बढ़ा देने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग में विदेशी खिलाड़ी भी भाग लेंगी।
गुलाबी नगरी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स के बीच होगा। टूर्नामेंट की तीसरी टीम वेलोसिटी होगी। भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली राज वेलोसिटी, हरमनप्रीत कौर ट्रेलब्लेजर्स और स्मृति मंधाना सुपरनोवास टीम की कप्तानी करेंगी।
आज शाम साढ़े सात बजे स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली सुपरनोवास टीम का मुकाबला हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व वाली ट्रेलब्लेजर्स से होगा।बीसीसीआई की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट के राउंड रॉबिन मैच 6, 8 और 9 मई को और फाइनल 11 मई को जयपुर में होगा।
बीसीसीआई की ओर से होने वाले इन मैचों का प्रसारण टीवी पर किया जाएगा। पिछले साल महिलाओं का एक ही प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस एकमात्र प्रदर्शनी टी-20 मैच में सुपरनोवास ने जीत हासिल की थी। हालांकि इस मैच के प्रति दर्शकों की उत्सुकता देखने को नहीं मिली थी।
सुपरनोवा: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अनुजा पाटिल, अरुंधति रेड्डी, चमारी अट्टापट्टू, जेमिमा रोड्रिग्ज, लिया ताहुहु, मानसी जोशी, नटाली सीवर, पूनम यादव, प्रिया पुनिया, राधा यादव, सोफी डिवाइन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)।
ट्रेलब्लेजर्स: स्मृति मंधाना (कप्तान), भारती फुलमाली, दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, जैसिया अख्तर, झूलन गोस्वामी, रवि कल्पना (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, शकीरा सेलमन, सोफी एक्लेस्टोन, स्टेफनी टेलर, सूजी बेट्स।
मिनी महिला आईपीएल का कार्यक्रम:
6 मई: सुपरनोवा बनाम ट्रेलब्लेजर्स 8 मई:ट्रेलब्लेजर्स बनाम वेलोसिटी 9 मई: सुपरनोवा बनाम वेलोसिटी 11 मई: फाइनल