Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नो बॉल के बाद ट्विटर पर लगी बुमराह की क्लास, लोगों ने ऐसे लिए मजे

 
नई दिल्ली     
    
मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में हराकर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के फाइनल में प्रवेश कर लिया. लेकिन इस मैच में बुमराह की एक गेंद को लेकर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया.
दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 19 ओवर खेल चुकी थी. स्कोर था 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन. बल्लेबाजी छोर पर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी खड़े थे. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई और उन्होंने पहली ही गेंद नो बॉल फेंकी. इस गेंद पर धोनी कैच आउट हो गए थे लेकिन नो बॉल होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी. 
बुमराह के इस नो बॉल के बाद ट्विटर पर उनकी जमकर क्लास ली गई. वहीं, कई लोगों ने उनकी गेंदबाजी की जमकर सराहना की और वर्ल्ड कप के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं.