इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स ने कल खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी का कमाल देखने को मिला उन्होंने अपने बल्ले से तो कमाल दिखाया ही साथ विकटों के पीछे भी जबददस्त कीपिंग का नजारा दिखाया।
आफरीदी ने अपनी ऑल टाइम विश्व कप टीम में इस भारतीय खिलाड़ी को किया शामिल, सचिन, धोनी और कपिल को नहीं मिली जगह
धोनी के अलावा गेंदबाजों ने भी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स 80 रन से मैच जीतने में सफल रही। इस मैच को जितने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2019 की अंकतालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया।
चेन्नई ने मैच में पहले बल्लेबाजी का करते हुए चार विकेट पर 179 रन बनाये और इसके जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई ने 16.2 ओवर में 99 रन पर ढेर कर दिया। आपकों बता दें कि चेन्नई की तरफ से खेलने उतरे सुरेश रैना ने 37 गेंदों पर 59 रन बनाये और फाफ डुप्लेसिस 41 गेंदों पर 39 रन की पारी खेल दूसरे विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की। इसके बाद धोनी 22 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाकर बनाए।
अब इस समय होगा टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा, कैरेबियन प्रीमियर लीग के कार्यक्रम में भी करना होगा बदलाव
आपकों बता दें कि चेन्नई की 13 मैचों में यह नौवीं जीत है और 18 अंक के साथ वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली ने भी अब तक 13 मैच खेले हैं और उसकी यह पांचवीं हार है। वह 16 अंक के साथ अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।