Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-12: इन खिलाड़ियों के नाम होगी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप 

खेल डेस्क। IPL-12 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और ​क्वालीफायर के बाद अंतिम फाइनल मैच खेला जाएगा। इस सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने कम मैच खेलकर भी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। इस बार ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर विदेशी खिलाड़ियों ने कब्जा किया है और दोनों ही खिलाड़ियों के कारण उनकी टीम अंतिम चार में पहुंची है। डेविड वॉर्नर और कगिसो रबाडा का आईपीएल 2019 का सफर भले ही खत्म हो गया हो,लेकिन इन दोनों के पास ऑरेंज कैप और पर्पल कैप है।

वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करके इस सीजन में हैदराबाद की तरफ से 12 मैचों में एक शतक और आठ अर्धशतकों की मदद से लगभग 700 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर रखी है। आने वाले मैचों में कोई भी खिलाड़ी वॉर्नर से ज्यादा रन नहीं बना सकता है और इस कारण ऑरेंज कैप वॉर्नर के नाम ही रहेगी। वॉर्नर के लिए क्विंटन डि कॉक और शिखर धवन थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें 200 से ज्यादा रन बनाने होंगे।

इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी अब अपने देश लौट चुके हैं। रबाडा ने 12 मैचों में 25 विकेट लेकर पर्पल कैप को अपने नाम कर रखी है और रबाडा को आने वाले मैचों अपने हमवतन साथी इमरान ताहिर से थोड़ा डर है की वह उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इमरान ने 21 विकेट अपने नाम किए है और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है और पर्पल कैप अपने नाम करने के लिए इमरान को 5 विकेट लेने की आवश्यकता है।



Herald