Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस को मिले 20 करोड़, CSK को मिले इतने रुपये

 
हैदराबाद         
    
चेन्नई सुपर किंग्स को IPL-12 के फाइनल में मात देकर मुंबई इंडियंस ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का चौथा खिताब जीतकर IPL में अपनी श्रेष्ठता साबित की. इससे पहले मुंबई ने 2013, 2015 और 2017 में खिताबी जीत हासिल की थी. फाइनल में रोहित के धुरंधरों ने दिखाया कि क्यों उनकी टीम आईपीएल इतिहास की सफलतम टीमों में से एक है. इस खिताब के साथ ही मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम तीन आईपीएल की ट्रॉफी है.

आईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल के बाद इनामों की बारिश हुई. चैंपियन मुंबई इंडियंस को 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि हासिल हुई. फाइनल में हारी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 12.5 करोड़ रुपये इनाम की हकदार बनी.

प्राइज मनी

1. चैंपियन मुंबई इंडियंस को मिला 20 करोड़ रुपए का चेक.

2. रनर्स-अप चेन्नई सुपर किंग्स को मिला 12.5 करोड़ रुपए का चेक.

3. तीसरे नंबर पर रही दिल्ली कैपिटल्स को मिला 8.75 करोड़ रुपए का चेक.

4. चौथे नंबर पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को मिला 8.75 करोड़ रुपए का चेक.

2008-2019 : चैंपियंस की लिस्ट

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)

2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)

2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)

2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)

2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)

2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)