खेल डेस्क।12वें आईसीसी विश्व कप के शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने दो वॉर्म-अप मैच खेल है जिसमें एक में करारी हार मिली तो दूसरे मैच में शानदार जीत मिली है। अगर इन दोनों मैचों की बात करें तो भारतीय टीम के सलामी जोड़ी ने बहुत ज्यादा निराश किया है और एक भी बल्लेबाज 50 रन नहीं बना सका है।
वर्ल्ड कप 2019: दूसरे अभ्यास मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को मिला बल्लेबाजी करने का न्योता
विश्व कप में भारतीय टीम में शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी से बहुत ज्यादा उम्मीदें है और अगर इन दोनों के बल्ले से रन नहीं बने तो भारत के लिए विश्व कप का सफर आसान नहीं होगा। सलामी जोड़ी के साथ दोनों मैचों में कप्तान कोहली का बल्ला भी शांत ही रहा है। विराट ने सलामी जोड़ी को लेकर कहा, विश्व कप के मैचों में यह जोड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
महिलाओं पर छाया वर्ल्ड कप जादू , जानिए इसकी वजह
बांग्लादेश के खिलाफ शिखर धवन 9 गेंद पर 1 रन और रोहित शर्मा 42 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए तो न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ने 6 गेंद पर 2 और शिखर धवन ने 7 गेंद पर 2 रन ही बना पाए थे।
विश्व कप से पहले भारतीय टीम को जीतना होगा ये अंतिम मैच
Herald