Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप में करूणारत्ने ने 20 साल बाद बनाया रिकार्ड

कार्डिफ
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने विश्वकप में पारी की शुरूआत कर और अंत में नाबाद लौटकर अनूठा रिकार्ड बना दिया है। विश्वकप के इतिहास में यह दूसरा अवसर है जब कोई बल्लेबाज़ पारी की शुरूआत कर नाबाद पवेलियन लौटा है। करूणारत्ने ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्वकप मुकाबले में पारी की शुरूआत की थी और 84 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि उनकी टीम 29.2 ओवर में 136 रन पर ही सिमट गयी। करूणारत्ने से पहले यह कारनामा वेस्टइंडीज़ के रिडले जैकब्स ने 1999 में इंग्लैंड की जमीन पर ही हुये विश्वकप में किया था। जैकब्स ने मैनचेस्टर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की शुरूआत की थी और नाबाद 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। करूणारत्ने ने उसके 20 साल बाद जाकर यह कारनामा किया।