Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

25 जून: आज ही के दिन भारत ने रचा था इतिहास, पहली बार जीता था विश्वकप का खिताब

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आज 25 जून है, और ये दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए बेहद ख़ास है. आज ही के दिन 1983 में भारत ने इतिहास रचते पहली बार किकेट विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था. इस अप्रत्याशित जीत ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था. भारत ने दो बार के चैम्पियन रहे वेस्टइंडीज को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था.

आपको बता दें कि 25 जून 1983 को हुए विश्वकप क्रिकेट के फाइनल में भारत का मुकाबला दो बार के चैम्पियन रहे वेस्टइंडीज से था. इस मुकाबले को लेकर वेस्टइंडीज के जीत को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, परन्तु ये क्रिकेट का गेम है, यहाँ तो पल पल स्थिति बदल जाती है और परिणाम भी पलट जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ भारत के साथ. भारत ने ये मैच जीतकर सबको आवाक कर दिया.

आलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में खेले गए इस क्रिकेट में कपिल के सारे खिलाड़ियों ने बेहद उम्दा प्रदर्शन किया और देश को विश्वकप की ट्रॉफी दिलवाई. हालांकि सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था, परन्तु विश्वकप के हीरो बने थे कपिलदेव और मोहिंदर अमरनाथ. अमरनाथ को मैन आफ दि सीरीज का अवार्ड भी प्रदान किया गया था.  60 ओवर के होने वाले इस मैच के दौरान भारत की शुरुआत बेहद खराब थी. भारत टॉस हार गया था, परन्तु पहले बल्लेबाजी का ऑफर मिला था.

भारतीय टीम 60 ओवर के इस खेल में  54.4 ओवर में ही सिमट गई, और महज 183 रन बनाकर आलआउट हो गयी थी. सुनील गावस्कर और श्रीकांत ने पारी की शुरुआत की थी और गावस्कर मात्र दो रन बनाकर आउट हो गये थे. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे श्रीकांत जिन्होंने 38 रन बनाया था, उनके बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे संदीप पाटिल 27 और मोहिंदर अमरनाथ 26. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहद शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को  140 पर ही समेट दिया और 43 रन से शानदार जीत हासिल की.

The post 25 जून: आज ही के दिन भारत ने रचा था इतिहास, पहली बार जीता था विश्वकप का खिताब appeared first on Live Cities.