खेल डेस्क। सरफराज अहमद की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने शुक्रवार को नॉटिंघम में खेल गए आईसीसी विश्व कप के अपने पहले ही मुकाबले में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में वह पाकिस्तान टीम 21.4 ओवर में केवल 105 रन पर ढेर हो गई। यह पाकिस्तान का विश्व कप में 27 साल में सबसे न्यूनतम स्कोर है।
विश्व कप: चोटिल हुआ ये दिग्गज सलामी बल्लेबाज, अब तक लगा चुका है 11 शतक, खेलना है संदिग्ध
इससे पहले पाकिस्तानी टीम इमरान खान की कप्तानी में 1992 विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 74 रन पर पर ही ढेर हो गई है। इमरान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने 1992 में विश्वकप जीता था।शुक्रवार को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पारी केवल 105 रन पर समेट दी।
अपनी तूफानी पारी से गेल ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, डिविलियर्स को छोड़ा पीछे
पाकिस्तान के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। वेस्टइंडीज की ओर से ओशेन थामस ने 27 रन देकर चार, कप्तान जैसन होल्डर ने 42 रन देकर तीन विकेट और आंद्रे रसेल ने तीन ओवर में चार रन देकर दो विकेट हासिल किए।दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला आसाीन से सात विकेट से अपने नाम किया।