खेल डेस्क। तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (43 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने विश्वकप मैच में इंग्लैंड को 20 रन से शिकस्त दी। इस मुकाबले में मलिंगा ने विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ और अपने ही देश के मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ ये 11 भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे मैदान पर
मलिंगा विश्व कप में 50 विकेट हासिल करने की उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ग्लेन मैक्ग्राथ, मुथैया मुरलीधरन और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में मलिंगा श्रीलंका के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को पीछे छोड़ा। वास ने 31 मैचों में 49 विकेट हासिल किए हैं। वहीं मलिंगा केवल 26 विश्व कप मैचों में 51 विकेट हासिल कर चुके हैं।
आज सचिन-लारा का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली
इस दौरान मलिंगा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 38 रन पर छह विकेट रहा है। शुक्रवार को खेले गए मैच में मलिंगा ने 43 रन देकर चार विकेट हासिल किए। मलिंगा ने इस मैच में जेम्स विंस (14), जॉनी बेयरस्टो (0),जो रूट (57) और जोस बटलर (10) को पवेलियन की राह दिखाई। विश्व कप में ग्लेन मैक्ग्राथ ने 71, मुथैया मुरलीधरन ने 68 और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने 55 विकेट हासिल किए हैं।