Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय जूनियर महिला टीम ने बेलारूस को 4-1 से हराया

ब्रानोविची (बेलारूस)
भारतीय जूनियर महिला हाकी टीम ने रीत की हैट्रिक की बदौलत सोमवार को यहां दौरे के दूसरे मैच में बेलारूस को 4-1 से हराया। भारत को मैच के शुरुआती मिनटों में ही पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे रीत ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। बेलारूस ने हालांकि जल्द ही बराबरी का गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में शर्मिला देवी ने गोल दागकर एक बार फिर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। भारत को तीसरे क्वार्टर में कई पेनल्टी कार्नर मिले जिसमें से तीसरे पर रीत ने अपना दूसरा गोल दागा। चौथे क्वार्टर में रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर एक और गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-1 से जीत दिलाई।