Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांडिचेरी को 56-48 से हराकर दिल्ली सेमीफाइनल में

बेंगलुरू
रेडर सुनील जयपाल के दमदार 32 अंकों की मदद से दिलेर दिल्ली ने तीसरे और चौथे क्वार्टरों में जबर्दस्त वापसी करते हुए पारले-इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के पहले संस्करण के तीसरे चरण के आखिरी लीग मैच में रविवार को पांडिचेरी प्रीडेटर्स को 56-48 से हरा दिया।  दिल्ली की 10 मैचों में यह सातवीं जीत रही। टीम 15 अंकों के साथ जोन-बी में शीर्ष पर रहा। दिल्ली ने अपने जोन में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पांडिचेरी की 10 मैचों में यह सातवीं हार थी। टीम छह अंकों के साथ जोन-ए में तीसरे नंबर पर रही। दिल्ली ने चार क्वार्टरों के इस मैच में पांडिचेरी को 10-12, 12-16, 17-11, 17-9 से पराजित किया।