Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दबंग दिल्ली पंगा का आगाज, 60 टीमों की भागीदारी

नयी दिल्ली
डु इट स्पोटर्््स मैनेजमेंट द्वारा समर्थित दबंग दिल्ली कबड्डी क्लब (डीडीकेसी) ने गुरूवार को ‘दबंग दिल्ली पंगा’ के आरंभ की घोषणा की। दबंग दिल्ली पंगा उत्तर भारतीय क्षेत्र में शौकिया क्लब स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप है। यह मुकाबला दिल्ली-एनसीआर (गुरुग्राम, दिल्ली और नोएडा) से आने वाली 60 टीमों से भी अधिक के बीच खिताबी संघर्ष का गवाह बनेगा। वीवो प्रो कबड्डी की दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी दबंग दिल्ली कबड्डी क्लब, प्रो कबड्डी लीग के सीजन 6 की शीर्ष चार टीमों में से एक थी। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कबड्डी को आगे ले जाने के लिए दबंग दिल्ली एक नई शौकिया क्लब स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप लाई है जिसका नाम दबंग दिल्ली पंगा है। भागीदारी और इनामी रकम के मामले में यह आयोजन उत्तर भारत में सबसे बड़ा शौकिया क्लब स्तर का कबड्डी टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट में पीकेएल जैसा ही मैच का माहौल होगा। मोहित नरवाल अकादमी, युवा खेल समिति, पालम विलेज और मेजर एच आर धनकड़ कबड्डी अकादमी जैसे कई नामी क्लब इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। यह गुरुग्राम के बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय में होगा।