Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया रोड रेसिंग में टॉप 7 में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने राजीव

बैंकॉक
होंडा भारतीय टीम के राजीव सेतु एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप (एआरसीसी) के तीसरे राउंड में शनिवार को एपी 250 क्लास में शीर्ष सात में पहुंच गए। इसके साथ ही वह भारत के पहले राइडर बन गए जो टॉप सात में पहुंचे हैं। राजीव की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली बार तीसरी पंक्ति से शुरुआत करने के बावजूद वह 14 स्थान पीछे खिसक गए। हालांकि उन्होंने जल्द ही वापसी की और लैप 3 में उन्होंने एक राइडर को पीछे छोड़ दिया। लैप 5 में उन्होंने तीन और राइडर को पीछे छोड़ा और 10वां स्थान हासिल कर लिया। उनके हैंडल बार में मामूली क्षति पहुंची लेकिन फिर भी वह रेस खत्म करने में कामयाब रहे। भारत के सेंथिल ने ग्रिड पर 20वें स्थान से रेस शुरु की थी और उनकी शुरुआत अच्छी रही। हालांकि आठवें लैप के बाद वह बढ़त हासिल नहीं कर सके और अंतिम दो लैप में वह दो राइडर को ही पीछे छोड़ पाए। रेस खत्म होने तक वह 18वें स्थान पर रहे।

राजीव सेतु ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ क्वालीफायर खत्म करने के बाद मैं रेस 1 के लिए पूरी तरह तैयार था लेकिन मैं अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया और रेस में पिछड़ गया। हालांकि मैंने जल्द ही वापसी की और अंतिम लैप में शीर्ष 10 में आ गया। मैंने अच्छी कोशिश की थी लेकिन क्रेश हो गया। उसके बाद मेरा लक्ष्य रेस खत्म करना था। मुझे दुख है कि मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका। लेकिन मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। कल मेरा लक्ष्य टॉप 10 में खत्म करने पर होगा। सेंथिल कुमार ने कहा कि मैंने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन लैप 1 में पांचवें नंबर पर खिसक गया। इसके बाद मैं अगले सात लैप तक अकेले चलता रहा और अपनी गलतियों को सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया। कल मेरा लक्ष्य अपनी गलतियों को सुधारकर टॉप 15 में खत्म करना होगा।